Wednesday, 8 April 2026

तोप के गोले -जासूसी उपन्यास


THANKS TO ORIGINAL UPLOADER

 जो भाई कॉमिक्स का एक्सेस चाहते है वो डाउनलोड लिंक के लिए एक कॉमिक्स एक्सेस के लिए सिर्फ एक बार क्लिक कीजिए,एक से ज्यादा डाउनलोड लिंक पर क्लिक करने पर कॉमिक्स का एक्सेस नही मिलेगा, लिंक पर दुबारा क्लिक 7 दिन बाद किजिएय्गा ,क्लिक करने से पहले अपनी ईमेल पर नोटिफिक्शन चेक किया कीजिए,अगर दुबारा दुबारा क्लिक किया तो उसकी ईमेल id ब्लॉक कर दी जाएगी। रूल फ्लो कीजिए एक्सेस मिलता रहेगा,वरना नही।

अमित दास  ओनर प्यारेटूंस कॉमिक्स ब्लॉग के द्वारा सूचित।

चंदर 1970 के दशक में जब बच्चों और किशोरों की सबसे लोकप्रिय पत्रिका पराग में राम और श्याम 001/2 सीरीज़ का पहला उपन्यास डबल सीक्रेट एजेण्ट 001/2 हुआ तो एक हँगामा हो गया। भारतीय जासूसी विभाग से विशेष रूप से प्रशिक्षित राम और श्याम नामक किशोर जाँबाज़ भी थे और देशभक्त भी। यह सीरीज़ अपने आप में बेहद अनूठी थी और इसे पाठक वर्ग में अपार लोकप्रियता हासिल हुई। इस सीरीज़ के उपन्यास 50 वर्षों बाद पाठकों के बीच दोबारा प्रकाशित किए जा रहे हैं। अपने समय के सुप्रसिद्ध साहित्यकार और संपादक श्री आनंद प्रकाश जैन का नाम 1960 से लेकर 1973 तक बच्चों की लोकप्रिय पत्रिका 'पराग' से जुड़ा रहा। इस दौरान उन्होंने अनेक अद्वितीय ऐतिहासिक और वैज्ञानिक उपन्यासों की रचना की तथा अनमोल बाल साहित्य का सृजन किया। इसके लिए उन्हें अनेक बड़े पुरस्कारों से नवाज़ा भी गया । श्री आनंद प्रकाश जैन ने अपना संपूर्ण जासूसी और थ्रिलर साहित्य 'चंदर' के नाम से लिखा और अपार लोकप्रियता पाई। नीलम जासूस कार्यालय को यह गौरव मिला है कि 50 वर्षों के बाद वह 'चंदर' की सभी जासूसी व थ्रिलर लोकप्रिय रचनाओं का पुनः प्रकाशन कर रहा है। पाठकों द्वारा लंबे समय से उनकी मांग की जा रही थी । आशा है कि नए पुराने सभी पाठकों को यह उपन्यास बेहद पसंद आएंगे।

 

No comments: